प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
मेरठ। समाजवादी पार्टी ने निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वसूली और अनावश्यक खर्चों के खिलाफ कमिश्नरी पर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा, जिसमें अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।
इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मुखिया गुर्जर, विपिन चौधरी, हिमांशु सिद्धार्थ, किशन जाटव, विपिन मनोठिया आदि सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।