logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : नामकुम में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 7 गिरफ्तार—नकदी, मोबाइल, वाहन और ताश की गड्डियां बरामद

नामकुम में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा छापा, 7 गिरफ्तार—नकदी, मोबाइल, वाहन और ताश की गड्डियां बरामद

रांची (झारखंड)। नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि सपारोम गांव के पास पहाड़ी इलाके में जंगल-झाड़ी के बीच कुछ लोग चार पहिया वाहनों से पहुंचकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नामकुम थाना पुलिस की एक टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बेनेडिक मिंज (23 वर्ष), गुलरेज आलम (35 वर्ष), विजय नायक उर्फ राम नायक (40 वर्ष), विनोद मिंज (27 वर्ष), संजय नायक (33 वर्ष), किशोर तिर्की (40 वर्ष) और दीपक नायक (30 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री, कई मोबाइल फोन, ताश की गड्डियां, करीब हजारों रुपये नकद, सोने के आभूषण (लॉकेट व कान की बालियां), साथ ही चार पहिया वाहन भी बरामद किए हैं। जब्त सामान में आईफोन, एंड्रॉयड मोबाइल, नकदी (छोटे-बड़े नोटों में), और अलग-अलग गाड़ियों से ताश की गड्डियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, जुआ खेलने के लिए सुनसान और जंगल क्षेत्र का चयन किया गया था ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। हालांकि, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

इस अभियान में नामकुम थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और जुआ, सट्टा जैसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

23
1096 views

Comment