पेयजल सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांवों में जांच और क्लोरीनेशन तेज
पेयजल सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांवों में जांच और क्लोरीनेशन तेज
पांढुर्णा | दूषित भोजन की घटना के बाद प्रशासन ने पेयजल सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। विकासखंड के ग्राम बिछुआसाहनी और सातभाई ढाना में जल स्रोतों की जांच, क्लोरीनेशन और निरंतर निगरानी की जा रही है।
स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी जल स्रोत वर्तमान में सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
प्रशासन ने ग्रामीणों से भी स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने की अपील की है।
#पांढुर्णा