logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खरीदी केंद्र पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा पर सख्त निर्देश

खरीदी केंद्र पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा पर सख्त निर्देश

पांढुर्णा | कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने सौसर मंडी प्रांगण स्थित शासकीय गोदाम में चना एवं गेहूँ खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसानों को उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

कलेक्टर ने खरीदी प्रक्रिया की बारीकी से जांच करते हुए कहा कि किसानों को समय पर और सुगमता से खरीदी का लाभ मिलना चाहिए, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने सख्ती से निर्देशित किया कि FAQ मापदण्ड के अनुसार ही खरीदी की जाए और किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी एवं एसडीएम को प्रतिदिन खरीदी केंद्रों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें और किसानों को असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, उपसंचालक कृषि श्री जीतेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार, एसडीओ कृषि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#पांढुर्णा

41
1928 views

Comment