RANCHI : उत्पाद सिपाही पेपर लीक कांड पर ADG मनोज कौशिक सख्त, जांच प्रगति की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
उत्पाद सिपाही पेपर लीक कांड पर ADG मनोज कौशिक सख्त, जांच प्रगति की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
रांची (झारखंड)। झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर सख्ती बढ़ गई है। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के गोपनीय कार्यालय में तमाड़ थाना कांड संख्या 21/26 (दिनांक 12.04.2026) की विस्तृत समीक्षा की।
कांड की गंभीरता को देखते हुए ADG ने जांच की अब तक की प्रगति, साक्ष्य संकलन, अन्य संभावित अभियुक्तों की संलिप्तता तथा आरोपियों की गिरफ्तारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा की। उन्होंने SIT को निर्देश दिया कि मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए और साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित विशेष जांच दल (SIT) के सभी सदस्य उपस्थित रहे।