महिला शक्ति टीम ने युवतियों को दी एंटी रोमियो जानकारी
मेरठ। इंचोली थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत नारी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम और बाल कल्याण अधिकारी ने बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
कस्बा इंचोली में आयोजित इस अभियान में बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, पाक्सो एक्ट और साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें यातायात के नियमों की भी जानकारी दी गई, जिसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना था।