logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: राजातालाब में धूं-धूं कर जला कपड़े का गोदाम, कोका-कोला डिपो को भी लिया चपेट में; 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वाराणसी: राजातालाब में धूं-धूं कर जला कपड़े का गोदाम, कोका-कोला डिपो को भी लिया चपेट में; 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया (राजातालाब)। धर्म नगरी काशी के राजातालाब क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने पास में स्थित कोका-कोला के डिपो को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाहा हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि गोदाम के अंदर फंसे 15 लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, राख हुआ लाखों का सामान
जानकारी के अनुसार, यह घटना राजातालाब स्थित त्रिवेला बिल्डिंग में हुई, जिसके मालिक रूप चंद्र कटरा हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कपड़े के गोदाम में आग लगने के कारण लपटें तेजी से फैलीं और बगल में स्थित कोल्डड्रिंक गोदाम तक जा पहुँचीं। भीषण गर्मी और ज्वलनशील प्लास्टिक क्रेट्स के कारण कोका-कोला डिपो में रखी बड़ी खेप भी जलकर राख हो गई।

सांसें थाम देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन वक्त आग लगी, गोदाम के अंदर करीब 15 कर्मचारी काम कर रहे थे। धुआं भरने के कारण अंदर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला। दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग के घेरे में फंसे सभी 15 लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।

व्यापारी और प्रशासन के अलग-अलग दावे
पीड़ित व्यापारी त्रिभुवन प्रसाद केसरी ने आंखों में आंसू लिए बताया कि आग में उनका करीब 7 से 8 लाख रुपये का माल जल गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई थी, लेकिन टीम काफी देर से पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया।फायर ब्रिगेड को सुबह 11:13 बजे सूचना प्राप्त हुई थी और टीम 11:35 बजे (करीब 22 मिनट में) मौके पर पहुँच गई थी। बिल्डिंग के नीचे दो दुकानें हैं और ऊपर रिहाइशी मकान है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।"

जांच में जुटा विभाग
दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। फिलहाल दमकल विभाग नुकसान के सटीक आंकलन और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है। स्थानीय पुलिस ने एहतियातन इलाके की बिजली कटवा दी थी।

5
545 views

Comment