logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

WEST SINGHBHUM : कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार — वारदात में प्रयुक्त लोहे का टांगी बरामद

कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार — वारदात में प्रयुक्त लोहे का टांगी बरामद

पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांददुनिया गांव में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को गांव के ही रहने वाले माथो हेस्सा द्वारा सागु हेम्ब्रम पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल सागु हेम्ब्रम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 11/2026, दिनांक 15.04.2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित अनुसंधान करते हुए मुख्य आरोपी माथो हेस्सा (उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता स्व. प्रमानी हेस्सा, निवासी ग्राम चांददुनिया, थाना कुमारडुंगी) को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का टांगी (कुल्हाड़ी) भी बरामद कर लिया है, जो इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी :-

माथो हेस्सा, उम्र लगभग 22 वर्ष, ग्राम चांददुनिया, थाना कुमारडुंगी, जिला पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)

बरामद सामान :-

हत्या में प्रयुक्त लोहे का टांगी

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

रफायल मुर्मू (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर)

बासुदेव मुंडा (पुलिस निरीक्षक, झींकपानी अंचल)

सुनील कुमार चौधरी (थाना प्रभारी, कुमारडुंगी)

मिलन करमाली (अनुसंधानकर्ता, कुमारडुंगी थाना)

कुमारडुंगी थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

26
1014 views

Comment