खुशियों के बीच ‘खामोश’ बैठे विधायक विजय चौरे, तस्वीर ने मचाई सियासी हलचल
सामूहिक विवाह मंच पर ‘उदास’ दिखे विधायक विजय चौरे, तस्वीर ने छेड़ी सियासी चर्चाओं की लहर
जामसावली के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान सौसर विधायक श्री विजय रेवनाथ चौरे का एक अलग ही अंदाज़ कैमरे में कैद हुआ, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
मंच पर अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच बैठे विधायक चौरे गोल घेरे में चिन्हित स्थिति में बेहद गंभीर और उदास मुद्रा में नजर आए। हाथ पर सिर टिकाए उनका यह भाव सोशल और स्थानीय हलकों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।
जहां एक ओर मंच पर सामूहिक विवाह की खुशियां और उत्साह का माहौल था, वहीं विधायक जी का यह शांत और चिंतनशील अंदाज़ कई सवाल खड़े करता दिखाई दिया। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कार्यक्रम में विधायक चौरे ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना भी की, लेकिन उनकी यह तस्वीर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बनती जा रही है।