logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जी एम एकेडमी का शानदार बोर्ड परिणाम, शत-प्रतिशत सफलता से बढ़ा गौरव

सलेमपुर (देवरिया)। जी एम एकेडमी, सलेमपुर ने इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
विद्यालय के मेधावी छात्र स्वरित बरनवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम पांडेय ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि यशस्वी वर्मा ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुंदरम् पति त्रिपाठी ने 94.4 प्रतिशत तथा आर्यन वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में नवनीत यादव (92.8%), दिप्ती शर्मा (93%), रीया बरनवाल (95%), वैभव बरनवाल (92.4%), अंशिका दूबे (91.4%), हर्षित गहलोत (91%), संदेश पांडेय (92%), सिद्धार्थ राज (90%), जान्हवी सिंह (90.4%) तथा जागृति जायसवाल (90%) शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। नियमित कक्षाएं, समय-समय पर परीक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा अनुशासित वातावरण ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्र ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। वहीं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि छात्रों की सफलता पर उन्हें गर्व है और भविष्य में भी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
जी एम एकेडमी के इस शानदार परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के विद्यालय भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।

0
250 views

Comment