डीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुई किसान दिवस बैठक
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक आहूत की गई। बैठक में किसानो को विगत माह में आई कुल 09 शिकायतों की परिपालन आख्या पढ़कर सुनाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा कई शिकायतों की गुणवत्तापरक आख्या ना होने पर संबंधित विभाग को वापस कर दिया गया।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, डीडीओ श्वेतांक सिंह, उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमारआदि उपस्थित रहे।