logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वाराणसी: 88 किलो गांजे के साथ बुलंदशहर का तस्कर गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार (15 अप्रैल 2026) को थाना लालपुर-पाण्डेयपुर और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी गेट नंबर-01 के पास से एक बोलेरो सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 88 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप बिक्री के लिए लाई गई है। सूचना पुष्ट होते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने पहड़िया मण्डी के पास घेराबंदी की। मौके से अभियुक्त कपिलदेव सिंह (निवासी: बुलन्दशहर, हाल पता: नेहरू विहार, दिल्ली) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 56 पैकेटों में भरा कुल 88 किलो गांजा बरामद हुआ।शातिर है तस्करों का गैंग: DCP क्राइम नीतू कादयान

मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी अपराध (IPS) नीतू कादयान ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कपिलदेव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध मिर्जापुर के अहरौरा थाने में पहले से ही एनडीपीएस और गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
डीसीपी ने बताया, *"यह एक संगठित गैंग है जो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में ड्रग्स सप्लाई करता है। मौके से एक अभियुक्त फरार हुआ है, जिसकी तलाश में हमारी सर्विलांस और सीडीआर (CDR) टीम लगी हुई है। हम इस गैंग के फाइनेंशियल नेटवर्क का भी विश्लेषण कर रहे हैं ताकि इनके पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त किया जा सके।"

पुलिस टीम को मिला 25 हजार का पुरस्कार

इस बड़ी कामयाबी और 'गुडवर्क' से खुश होकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने संयुक्त पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस ने तस्कर के पास से 88 किलोग्राम (56 पैकेट) अवैध गांजागिरफ्तार करने वाली टीम के मुख्य सदस्य:
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उ०नि० आयुष पाण्डेय, मु०आ० ब्रह्मदेव, मु०आ० प्रमोद सिंह, आ० अवनीश पाण्डेय, आ० आलोक मौर्य, आ० दिनेश कुमार और अन्य साथी।

0
0 views

Comment