RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार और Indian Bank के बीच एमओयू संपन्न
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार और Indian Bank के बीच एमओयू संपन्न
रांची (झारखंड)। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समझौता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वित्त विभाग, झारखंड सरकार और Indian Bank के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए Salary Account Package तथा National Health Mission (NHM) के कर्मचारियों के लिए वेतन खाता एवं HRIS पैकेज को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं, बेहतर वित्तीय सेवाएं और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस पहल से राज्य के हजारों कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी बैंकिंग प्रक्रिया अधिक सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगी।