ब्रॉड व्यू मिशन विद्यालय का 18वां स्थापना दिवस आयोजित |
दुमका/अभिषेक कुमार सिंह
डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ब्रॉड व्यू मिशन विद्यालय,वृन्दावन (नोनीहाट) का 18वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निर्देशक विक्रांत ज्योति और प्रधानाध्यापक संजीव सिन्हा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण के साथ किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, भाषण एवं नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निर्देशक विक्रांत ज्योति ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में प्रसनजीत कुमार, रूपक कुमार, नवीन कुमार,राजू कुमार, संदीप कुमार, परिधि कुमारी,अर्पण कुमार, चेतन कुमार, लुखीराम हांसदा, रितेश कुमार, किशोर कुमार,रोशन कुमार, ऋषव कुमार, चिरंजीत कुमार,आयुश कुमार, विशाखा कुमारी, राधा कुमारी,शांभवी कुमारी, शिवाती कुमारी, पिंकी कुमारी को पुरस्कृत किया गया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।