logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जमशेदपुर- खालसा सृजना दिवस बैसाखी पर चंचल भाटिया ने किया रक्तदान

Jamshedpur: खालसा सृजना दिवस बैसाखी के अवसर पर आज भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने रक्तदान किया
प्रधान सुरिंदर सिंह ने शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा रक्तदान उपरांत स्मृतिचिन्ह एव रक्त केंद्र का सरकारी प्रमाण पत्र प्रदान किया
भाजपा नेता सह सिख समाजसेवी सरदार चंचल भाटिया ने सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए आज 28वी बार रक्तदान किया, MGM मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा पदाधिकारी संजय कुमार जी ने भी MGM अस्पताल आने का आमंत्रण दिया और कार्यशैली देखने को कहा साथ ही उन्होंने बताया कि हम मरीजों को बेहतर इलाज के लिए आप सभी द्वारा दिए गए रक्त को मुफ्त में मुहैया कराते हैं
बैसाखी मुख्य रूप से भारत में फसल कटाई का उत्सव है और सिख धर्म में इसी दिन खालसा पंथ की स्थापना (1699) हुई थी। इस दिन सौर नव वर्ष शुरू होता है और सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, जो बेहद शुभ माना जाता है
इनकी हौसलाअफजाई के लिए साथ में खड़े रहे पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, शैलेष गुप्ता, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह , सन्नी सिंह, तरुण कुमार, लवली गिल आदि|

0
740 views

Comment