logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RAMGARH : ओसम डेयरी प्लांट मे गोली-बारी की घटना में शामिल 02 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना की साजिश को किया गया विफल।

ओसम डेयरी प्लांट मे गोली-बारी की घटना में शामिल 02 अपराधियों को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार

रामगढ़ (झारखंड)। श्री अजय कुमार एसपी, रामगढ़ को दिनांक 13.04.2026 को समय 08:30 बजे रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पतरातु थाना अन्तर्गत ग्राम- हेसला में राहुल दुबे गैंग के सदस्य अवैध आम्र्स के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घुम रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा प्राप्त गुप्ता सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्री गौरव गोस्वामी, (भा0पु0से0), सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया तथा सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को प्राप्त गुप्त सूचना की जानकारी देते हुए अविलंब एंटी क्राईम चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

गठित SIT एवं सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर एंटी क्राईम चेकिंग किया जाने लगा। इसी क्रम में ग्राम-हेसला, थाना-पतरातु स्थित टाईप-2 काली मंदिर मैदान में एक बाईक जिसका पंजीयन संख्या JH02AB-5319 पर सवार दो व्यक्तियों को रोका गया।

दोनो व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर अपना-अपना नाम क्रमश: 1. करण करमाली, उम्र-19 वर्ष, पिता-स्व0 सागर करमाली, सा0-हेसला, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़, स्थायी पता़ सा0-साड़म, थाना-गोला, जिला-रामगढ़ एवं 2. शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद उर्फ नंदु, उम्र-23 वर्ष, पिता-विरेन्द्र कुमार मिश्रा, सा0-जनतानगर, टाईप-1 थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़, स्थायी पता- सा0$थाना-नबीनगर, जिला-औरंगाबाद बताया।

उक्त दोनों व्यक्तियों की तलाशी के क्रम में करण करमाली के कमर में खोसा हुआ एक 7.65 MM का लोड़ेड देशी पिस्टल बरामद हुआ, जिसे अनलोड़ करने पर 03 जिंदा गोली साथ ही बाईक के पीछे कैरियर में एक थैला टंगा हुआ पाया जिसकी तलाशी लेने पर 9 MM का लोड़ेड देशी कारबाईन पाया गया, जिसे अनलोड़ करने पर 02 जिंदा गोली एवं मोटरसाईकिल बरामद किया गया।

पकड़ाये अभियुक्तों से पुछताछ करने पर बताया गया कि ये लोग राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते है और आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। साथ ही इनलोगों के द्वारा बताया गया कि दिनांक 04.04.2026 को पतरातु स्थित ओसम डेयरी प्लांट मे गोली-बारी की घटना को अंजाम देने मे शामिल थे।

इस संबंध मे पतरातु थाना कांड संख्या-91/26, दिनांक-14.04.2026, धारा-111(2)(b)/111(4)/317(2)/3(5) बी.एन.एस. एवं 25(1A)/25(1B)a/25(6)/26/35 आम्र्स एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम व पता :-

1. करण करमाली, उम्र-19 वर्ष पिता- स्व0 सागर करमाली, सा0 हेसला, थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़, स्थायी पता़ सा0 साड़म थाना-गोला, जिला-रामगढ।

2. शिवम मिश्रा उर्फ शिवम आनंद उर्फ नंदु उम्र-23 वर्ष पिता-विरेन्द्र कुमार मिश्रा, सा0 जनतानगर, टाईप-1 थाना-पतरातु, जिला-रामगढ़, स्थायी पता- सा0+थाना-नबीनगर, जिला-औरंगाबाद।

बरामद समानों की विवरणी :-

1. 9 mm कबाईन SMG-01
2. 9 MM गोली - 02
3. 7.65 MM देशी पिस्टल-01
4. 7.65 MM का जिंदा गोली-03
5. हीरो स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल पंजीयन संख्या -JH-02AB-5319

छापामारी दल मे शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी :-

1.श्री गौरव गोस्वामी, भा0पु0से0, अनु0पु0पदा0 पतरातु।
2.पु0अ0नि0 शिवा कच्छप, पतरातु थाना।
3.पु0नि0 सत्येन्द्र कुमार सिंह, पतरातु अंचल।
4.पु0अ0नि0 मंटु कु0 शर्मा, भुरकुंडा ओ0पी0।
5.पु0अ0नि0 शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, पतरातु थाना।
6.पु0अ0नि0 अफजल हुसैन, पतरातु थाना।
7.पु0अ0नि0 अख्तर अली ओ0पी0 प्रभारी भदानीनगर।
8.पु0अ0नि0 रेणुका कुमारी दास, पतरातु थाना।
9.पु0अ0नि0 उपेन्द्र कुमार, ओ0पी0 प्रभारी, भुरकुंडा।
10.आ0 617 प्रेम कुमार ठाकुर
11.पु0अ0नि0 अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी, गोला थाना।
12.आ0 394 बंटी कुमार
13.पु0अ0नि0 कैलाश कुमार, थाना प्रभारी बासल थाना।
14.तकनीकी शाखा एवं पतरातु थाना सशस्त्र बल।
15.पु0अ0नि0 उमाशंकर कुमार वर्मा ओ0पी0 प्रभारी, बरकाकाना।

29
1114 views

Comment