logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल जिले में जनगणना के प्रथम चरण की तैयारियां पूर्ण प्रथम चरण में मकानों की गणना एवं सूचीकरण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना का प्रथम चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है, जिसमें घर-घर जाकर भवन,मकान नम्बर अंकन, अनुमानित परिवार संख्या, मुखिया का नाम, निवास का स्वरूप आवासीय अनावासीय सहित अन्य आवश्यक जनगणना संबंधी आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा । जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि एक मई से प्रारंभ होने वाले प्रथम चरण में उक्त कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से HLB भोपाल जिले के शहरी क्षेत्र को 25 चार्जों में बांटा गया है जिसमें चार्ज स्तर पर ही 5042 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के चार्जों में 907 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। एक प्रगणक को 200 मकानों की गणना करनी है। ग्रामीण क्षेत्र में 4 चार्ज बनाए गए हैं जिसमें बैरसिया नगर परिषद, बैरसिया ग्रामीण, हुजूर एवं कोलार इसके साथ ही उनके कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा हैं जो 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक चलेगा ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारियों को जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी इसमें मकान नम्बरिंग की प्रक्रिया, सूचीकरण के दौरान सावधानियां, घर-घर भ्रमण की कार्ययोजना, अभिलेखों की शुद्धता, समय-सीमा के पालन तथा आम नागरिकों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया है। जनगणना का पहला चरण मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई के बीच चलेगा, जो पूरी तरह डिजिटल होगा। इसमें 33 सवालों के साथ मकानों की जियो-टैगिंग और पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना (Self-enumeration) का विकल्प दिया जा रहा है। जो 16अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। प्रथम चरण मकान सूचीकरण की मुख्य तैयारियां डिजिटल सर्वे (Digital Census): डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल ऐप और स्मार्टफोन का उपयोग। स्व-गणना पोर्टल नागरिक se.census.gov.in पोर्टल या News On AIR पर घर बैठे 15 दिनों के भीतर खुद की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। 33 सवालों का सेट घर की बनावट छत, दीवार, फर्श, मकान नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, और सुविधाओं पानी, बिजली, शौचालय, वाहन से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। मकानों की जियो-टैगिंग की जाएगी, जिससे सही डिजिटल मैपिंग हो सके। मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी जिसमें प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी। दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किया जाएगा जिसमें व्यक्तिगत जनसांख्यिकीय डेटा लिया जाएगा। विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना- 2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा पहले चरण में मकान सूचीकरण मकान सूचीकरण में सभी भवनों और संरचनाओं की सूची तैयार की जाएगी तथा आवासीय स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। भवनों की जियो-टैगिंग भी की जाएगी और प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी।

0
341 views

Comment