logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Kanpur किडनी कांड: डॉक्टर रोहित गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी था—अब खुलेंगे बड़े राज!

कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा हुआ है। 25 हजार का इनामी फर्जी डॉक्टर रोहित गिरफ्तार हो गया है। अब तक 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।वहीं, गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

मामले की शुरुआत 31 मार्च को हुई, जब मसवानपुर स्थित आहूजा अस्पताल में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पनकी और कल्याणपुर के अन्य अस्पतालों में भी कार्रवाई की।

इस दौरान प्रिया अस्पताल में छापेमारी के दौरान पारुल तोमर नाम की महिला भर्ती मिली, जिन्हें ट्रांसप्लांट के जरिए किडनी लगाई गई थी। वहीं, कल्याणपुर स्थित मेड लाइफ अस्पताल में बिहार के बेगूसराय निवासी आयुष चौधरी भर्ती मिला, जिसने अपनी किडनी पारुल को दी थी। इस मामले में रावतपुर थाने के दारोगा मुकेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

2
12 views

Comment