LATEHAR : लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अफीम की खेती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध अफीम की खेती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
लातेहार (झारखंड)। लातेहार पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को बारियातु थाना कांड संख्या 05/23 (धारा 17/18 NDPS Act) के आरोपी विशेश्वर यादव (पिता- बिलोखन यादव, ग्राम- इन्दुआ) तथा कांड संख्या 08/26 (धारा 15(C)/18(B)/22/25/29 NDPS Act) के आरोपी कनन गंझू उर्फ कुन्दन गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध अफीम की खेती में संलिप्त थे और उनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।