logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*पीबीएम अस्पताल में शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भ, एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा- जल सेवा प्रत्यक्ष प्रभु सेवा समान है*

*पीबीएम अस्पताल में शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भ, एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा- जल सेवा प्रत्यक्ष प्रभु सेवा समान है*
*हजारों लोगों को भीषण गर्मी में शीतल जल सेवा मिलेगी राहत : डॉ. बीसी घीया*
*श्रीकृष्ण सेवा संस्थान व भामाशाहों के सहयोग से पीबीएम में 'गंगा द्वार' शीतल जल सेवा का हुआ शुभारम्भ, पहले दिन 300 कैम्पर लगाए*
बीकानेर। पीडि़तों की स्थली पीबीएम में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही शीतल जल की सेवा प्रदान करना श्रेष्ठ व पुण्यदायी होता है। यह उद्गार एसपी मृदुल कच्छावा ने सोमवार को पीबीएम अस्पताल मर्दाना विभाग के समक्ष गंगा द्वार शीतल जल सेवा का शुभारम्भ अवसर पर व्यक्त किए। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की प्रेरणा और भामाशाहों के सहयोग से शुरू हुई इस जल सेवा का शुभारम्भ करते हुए एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि अस्पताल में रोजाना हजारों मरीजों के परिजनों व राहगीरों के लिए यह सेवा प्रत्यक्ष लाभदायी रहेगी। शुभारम्भ समारोह के विशिष्ट अतिथि पीबीएम अधीक्षक डॉ. बीसी घीया ने कहा कि वर्षों से शीतल जल सेवा प्रदान कर रही श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की टीम व भामाशाहों को साधुवाद है जो उत्साह के साथ इस पुण्यकार्य में जुटे हुए हैं।
अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि विगत 18 वर्षों से पीबीएम में निरन्तर शीतल जल सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके साथ कैंसर पीडि़तों के लिए रैन-बसेरा भी संचालित है। संस्थान के संजय लावट ने बताया कि पहले दिन 300 कैम्पर द्वारा जल सेवा प्रारंभ की गई। संजय लावट ने एसपी मृदुल कच्छावा एवं अतिथियों का तिलक कर स्वागत किया। इससे पूर्व नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा एसपी मृदुल का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। उदयपुर डीवाईएसपी मुकेश सोनी के जन्मदिन वर्चुअल मनाया गया। इस दौरान प्रथम दिवस की जल सेवा मघाराम कुमावत की ओर से की गई।

*अभिनंदन के पात्र सेवा देने वाले हैं....*
कार्यक्रम के दौरान एसपी मृदुल कच्छावा का अभिनंदन रामनाम के दुपट्टे एवं ग्लोब भेंट कर किया गया। जब संस्था के पदाधिकारियों द्वारा एसपी का स्वागत किया जाने लगा तो उन्होंने सहजता से कहा कि अभिनंदन के पात्र यह सेवा करने वाले हैं, जिन्होंने नर सेवा नारायण सेवा को महत्व दिया है। संस्थान के कमल गहलोत ने बताया कि ट्रोमा सेंटर सीएमओ डॉ. एलके कपिल, नर्सिंग एज्यूकेशन प्रिंसिपल अब्दुल वाहिद, भाजपा नेता मोहन सुराना, जानकीरमण मिश्रा, भारतभूषण गुप्ता, महावीर मौसूण, सांगीलाल गहलोत, बाबूलाल मांडण, गिरिराज मांडण, विष्णु मौसूण, मांगीलाल सोनी, मूलचंद सोनी, चंद्रसिंह चौहान, निर्मल सोनी, नंदकिशोर गहलोत, विमल पारीक, शंकरलाल सोनी, मघाराम प्रजापत, मदन सिंह द्वारा एसपी मृदुल कच्छावा का अभिनंदन किया गया।

1
0 views

Comment