लिटिल एपेक्स में बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। बेगमबाग स्थित दि लिटिल एपेक्स स्कूल में बैसाखी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंसीपल संगीता नोटानी ने बच्चों को बैसाखी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह एक लोक सांस्कृति त्यौहार है जो पंजाब में फसल काटने की खुशी में मनाया जाता है।
इस दौरान स्कूली बच्चें पंजाबी वेशभूषा में आये तथा सभी ने भांगडा आदि किया तथा बच्चों ने ड्राइंग व क्राफ्ट के माध्यम से भी बैसाखी उत्सव की जानकारी ली। स्कूल के चेयरमैन डा0ब्रजभूषण , चीफ एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर संदीप गोयल, डायरेक्टर संजय गोयल आदि ने बच्चों व टीचर्स को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में टीचर्स रश्मि, रिचा, पारूल, सांची, सुरभि, नैंसी, तनु, अदिति, रूपाली, क्षितिका, तन्वी, पलक व आंचल आदि विशेष रूप से योगदान रहा।