logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

99 स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेलचुंगी के पास स्थित 99 स्टोर में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक स्टोर में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि यह स्टोर बासित अली द्वारा संचालित किया जाता है।

7
479 views

Comment