logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर निगम की बैठक का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित नगर निगम बोर्ड बैठक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं, जिससे आम जनता, व्यापारी वर्ग और गरीब तबका बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, सलीम खान, धूम सिंह गुर्जर, अभिमन्यु त्यागी, आदित्य शर्मा, बबली देवी, रीना शर्मा, समसुद्दीन चौधरी, संजय कटारिया, अनिल अरोड़ा, विनोद सोनकर, अनिल प्रेमी, सुमित विकल, राकेश शर्मा संजय वर्मा, जेपी शर्मा, प्रवीण कुमार, राजू मेहरोल,गफ्फार मलिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1
428 views

Comment