खरखौदा में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का 'पीला पंजा', गलियां और मैनहोल ध्वस्त।
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002
खरखौदा में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का 'पीला पंजा', गलियां और मैनहोल को किया गया ध्वस्त।
खरखौदा : प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को थाना कलां रोड स्थित वार्ड-4 की गली के पास बन रही एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की।
नगरपालिका सचिव मनीष रेढू के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी (पीला पंजा) की मदद से अवैध ढांचों को जमींदोज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने कॉलोनी में बिछाई गई करीब 8 कच्ची गलियों को उखाड़ दिया और सीवरेज के लिए बनाए गए 8 मैनहोल ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा, रास्ते में बाधा बन रहे कई अवैध रैम्पों को भी हटा दिया गया।
सचिव मनीष रेढू ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।