logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : तपोवन मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन में सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने की भेंट, मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य से कराया अवगत

◆ मुख्यमंत्री ने कहा - तपोवन मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन में सरकार का पूरा सहयोग

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- तपोवन मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए हो सारी जरूरी व्यवस्थाएं

● तपोवन मंदिर हमारी शऐतिहासिक धरोहर है

● देश- दुनिया के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा तपोवन मंदिर

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उन्हें इसका जायजा लेने के लिए मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा की यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। यह रांची की ऐतिहासिक धरोहर है। इस मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर ऐसा हो कि देश- दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के यहां आएं।

वर्ष 2029 तक मंदिर का निर्माण कार्य हो जाएगा पूर्ण

राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट श्री आशीष सोमपुरा के निर्देशन में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश, श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नव निर्माण निर्माण समिति के सचिव श्री प्रणय कुमार, सदस्य श्री प्रवीण कुमार वर्मा, सदस्य श्री अयोध्या दास एवं इस मंदिर के आर्किटेक्ट श्री आशीष सोमपुरा शामिल थे।

50
3204 views

Comment