logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Gohana: 2023 बैच के एचसीएस अधिकारी अंकित कुमार ने संभाला गोहाना एसडीएम का पदभार



सोमवार को 2023 बैच के एचसीएस अधिकारी अंकित कुमार ने गोहाना उपमंडल के एसडीएम का पदभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनकल्याणकारी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहेगा।
एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका सही और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसेवा की भावना से कार्य करें और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें। उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना है।
एचसीएस अधिकारी अंकित कुमार ने इससे पूर्व नगराद्यीश रोहतक का कुशलतापूवर्क निर्वहन किया। जहां उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता एवं जनहितकारी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके अनुभव और नेतृत्व से गोहाना क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

0
0 views

Comment