logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राकंपा श्रमिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश बिधुडी द्वारा दिल्ली कार्यालय पर विशेष बैठक*

दिल्ली,राकंपा श्रमिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश बिधुडी द्वारा राकंपा केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव श्रमिक प्रकोष्ठ दिवाकर श्रीवास्तव, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक प्रकोष्ठ योगेश श्रीवास्तव, व नव-कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की गई।
इस बैठक में सम्पूर्ण भारत में कार्यकारणी के विस्तार के लिए चर्चा रही व मौजूद शिव कुमार पासवान बिहार, राजेश कुमार पासवान बिहार, जय दलवी महाराष्ट्र, बालाकृष्णन महाराष्ट्र, मुनव्वर हुसैन दिल्ली,रविन्द्र कुमार दिल्ली, नितिन कुमार सेंगर दिल्ली, मोहम्मद जीशान दिल्ली, किशन नारायण दिल्ली भूमि दिल्ली, मिनाक्षी दिल्ली, रिंकू सैनी दिल्ली, विशाल शर्मा उत्तर प्रदेश, अमित कुमार उत्तर, नूरुल हसन उत्तर प्रदेश, कमल कुमार राजस्थान, अब्दुल हक पंजाब सभी को राज्य व जिलों में पदाधिकारी नियुक्त करना तय किया गया व सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों राज्यों में कार्यकारणी विस्तार के निर्देश जारी किये।
कार्यक्रम में NCP लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुदेश बिधूडी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं फाउंडर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन संगठन के दिवाकर श्रीवास्तव ने संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
मानवाधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रथम जन सुनवाई केन्द्र शुरू करने के लिए चर्चा की गई, बिधूडी ने घोषणा की कि राकंपा श्रमिक प्रकोष्ठ जल्द ही देशभर में श्रमिक जागरूकता अभियान और मानवाधिकार प्रशिक्षण शिविर शुरू करेगी, ताकि हर जिले में कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क तैयार हो सके और देशभर में श्रमिक वर्ग की समस्यायों का तुरंत निपटारा किया जा सके।
कार्यक्रम में दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के NCP पदाधिकारी, लेबर सेल के सदस्य और संगठन से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

6
78 views

Comment