logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

द स्टैनफोर्ड स्कूल के सितारों ने बिखेरी चमक, SOF ओलंपियाड में जीते 21 स्वर्ण पदक।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​ खरखौदा क्षेत्र में शिक्षा में अपनी उत्कृष्टता को दोहराते हुए, थाना खुर्द स्थित द स्टैनफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने एस.ओ.एफ. (SOF) इंटरनेशनल ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। गणित और हिंदी विषयों के परिणामों में विद्यालय के कुल 21 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का लोहा मनवाया।

​हिंदी और गणित में ऐतिहासिक सफलता
​हिंदी ओलंपियाड में विद्यालय के तीन होनहार छात्रों- पवित्रा, तनवी (कक्षा 4) और तनिष्क (कक्षा 5) ने राष्ट्रीय स्तर पर 'गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन' हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की।

इनके साथ ही अंशिका, यश, तानिया, राशि, हिमांशी और श्रद्धा पांचाल सहित 7 अन्य विद्यार्थियों ने 'गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस' प्राप्त किया और द्वितीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की।

​गणित ओलंपियाड में भी सफलता का सिलसिला जारी रहा, जहाँ 11 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक जीते। इनमें पहली से छठी कक्षा के योगिता, विहान, जोयल, भूमि, मानवी, शौर्य, राधिका, ऋतिक, अंशिका, साक्षी और वंश शामिल हैं।

​विद्यालय चेयरमैन उत्सव दहिया और निर्देशिका पूजा उत्सव दहिया ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि "SOF ओलंपियाड एनईपी (NEP) के अनुरूप छात्रों में समस्या-समाधान और आलोचनात्मक सोच विकसित करने का एक सशक्त मंच है। यह बच्चों को कम उम्र से ही प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार करता है।"

​प्रधानाचार्य जयसिंह ने कहा कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके व्यावसायिक और शैक्षणिक भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना है। पुरस्कार वितरण के दौरान उपप्रधानाचार्या कुमारी सरिता, योगेश वत्स और समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

262
6181 views

Comment