logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रविवार को जानकी भवन कुम्हारपाड़ा साकची में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा द्वारा एक आम सभा आयोजित

दिनांक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को जानकी भवन कुम्हारपाड़ा साकची में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने वर्तमान जिला कमेटी के संचालन को लेकर चिंता व्यक्त किया सदस्यों का कहना है कि अखिल भारतीय सै तेली साहू महासभा जिला इकाई का कार्यकाल संविधान में निहित प्रावधान के तहत 3 वर्षों का है लेकिन वर्तमान कमेटी चुनाव के बाद 6 वर्ष 2 कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी सातवां वर्ष में प्रवेश कर चुका है जिला कमेटी का चुनाव फरवरी वर्ष 2020 संपन्न हुआ था इसके बाद भी वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू कोषाध्यक्ष सुरेश साहू महामंत्री पप्पू साहू के द्वारा ना तो किसी प्रकार का लेखा-जोखा एवं अंकेक्षक से ऑडिट रिपोर्ट दे रहे हैं ना तो चुनाव करवा रहे हैं और अवैध तरीके से पद में पदस्थापित हैI भारी वित्तीय अनियमितता समाज के अंदर कर रहे हैंI अभी भी कार्यक्रमों के नाम पर चंदा की उगाही हो रही है एवं समाज के सदस्यों के बीच आमदनी एवं खर्चा का हिसाब नहीं प्रस्तुत किया जा रहा हैI
आमसभा सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान कमेटी को दिनांक 19 अप्रैल 20 26 तक वर्तमान कमेटी को ऑडिट रिपोर्ट आमदनी खर्चा डिटेल 19 अप्रैल 20 26 के पूर्व चुनाव संचालन समिति के पास जमा करें दूसरा प्रस्ताव पारित किया गया कि चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद द्वारिका प्रसाद विनोद गुप्ता शशिकांत महाराज अधिवक्ता जवाहर साहू एवं प्रमोद साहू चुनाव संचालन समिति में नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया तीसरा प्रस्ताव वर्तमान कमेटी को चंदा देने से सभी सदस्यों ने रोक लगाई क्योंकि समाज के पैसे का उपयोग सही जगह पर नहीं हो रहा और समाज में वित्तीय अनियमित हो रही हैI
आमदनी खर्चा का ऑडिट रिपोर्ट वर्तमान कमेटी द्वारा जमा करने के बाद समाज का अभिलंब चुनाव संविधान में निहित प्रावधान के तहत करवाया जाएगाI

1
639 views

Comment