JAMSHEDPUR : जिला महासचिव बनने पर राकेश साहू ने जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
जिला महासचिव बनने पर राकेश साहू ने जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के सम्मानित जिला अध्यक्ष बड़े भाई परविंदर सिंह जी का मैं राकेश साहू दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए मुझे जिला महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
छात्र राजनीति NSUI मे शुरुआत से लेकर युवा कांग्रेस के सफर के माध्यम से आज जिला कांग्रेस कोर कमेटी तक पहुँचना मेरे लिए सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति अटूट विश्वास की कहानी है।
यह सब आप सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, साथियों के सहयोग और संगठन की मजबूत विचारधारा का परिणाम है।
जिला अध्यक्ष श्री परविंदर भाई ने जो विश्वास और उम्मीद मेरे ऊपर रखी है, उसे मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाने का संकल्प लेता हूँ। संगठन को मजबूत करना, आम जनता की आवाज़ को बुलंद करना और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा मुख्य उद्देश्य रहेगा।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे, यही अपेक्षा है।