JAMSHEDPUR : छठे इमेजिंग एक्सपो 2026 का भव्य समापन, सातवें एक्सपो की घोषणा
छठे इमेजिंग एक्सपो 2026 का भव्य समापन, सातवें एक्सपो की घोषणा
जमशेदपुर (झारखंड)। सातवें इमेजिंग एक्सपो की घोषणा के साथ ही आज, 12 अप्रैल 2026 को तीन दिवसीय छठे इमेजिंग एक्सपो 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। आज पूरे दिन एक्सपो परिसर में उत्साहपूर्ण भीड़ देखने को मिली।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी उपस्थित रहीं। उन्हें JPSC एक्सपो कमेटी के अध्यक्ष श्री बिरजू कुमार एवं JPAC के अध्यक्ष श्री बापी घोषाल द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के छायाकार श्री नरेश अग्रवाल (जमशेदपुर) को भी सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय पत्रकारों—श्री सईद रमीज़ (झारखंड मंत्र), श्री संदीप नाग (दैनिक भास्कर), श्री हेमंत कुमार (दैनिक भास्कर), श्री संजय सुमन, श्री मनोरंजन (दैनिक जागरण) एवं श्री उदय सिंह—को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, रामगढ़ के वरिष्ठ छायाकार श्री बादल श्रीवास्तव, हजारीबाग के वरिष्ठ छायाकार श्री कृष्ण गुप्ता, चांडिल के वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री सुमंगल कुंडू तथा रांची एक्सप्रेस के वरिष्ठ पत्रकार श्री कृष्ण गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
JPAC के अंतर्गत सभी 17 जिला इकाइयों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में आयोजित फैशन शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें कई प्रसिद्ध मॉडलों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इमेजिंग एक्सपो 2026 के अंतर्गत आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई।
वेडिंग पोर्ट्रेट श्रेणी में :
बलवंत सिंह, दुमका – प्रथम
रोहित गुप्ता, जामताड़ा – द्वितीय
सानू सिंह, जमशेदपुर – तृतीय
जर्नलिज्म श्रेणी में :
सांतनु बोस, कोलकाता – प्रथम
चंदन पॉल, धनबाद – द्वितीय
पिटरसन बासकी, पाकुड़ – तृतीय
वेडिंग कैंडिड श्रेणी में :
पुरुषोत्तम कुमार, धनबाद – प्रथम
विवेक कुमार, धनबाद – द्वितीय
केदारनाथ पाल, दुमका – तृतीय
‘हमारा झारखंड’ श्रेणी में :
अंकित कुमार, दुमका – प्रथम
अभिषेक कुमार, साहेबगंज – द्वितीय
शुभम सुर्वे, जमशेदपुर – तृतीय
सभी विजेताओं को क्रमशः ₹5100, ₹3100 एवं ₹2100 की नकद राशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।