logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काम में ढिलाई पर नप गए भेलूपुर और लोहता थाना प्रभारी, 4 नए प्रभारियों की तैनाती

वाराणसी वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने शनिवार को लापरवाह पुलिसिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 'भेलूपुर' और 'लोहता' के थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया है। अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई में विफल रहने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए सीपी ने स्पष्ट किया कि अब थानेदारी केवल काम के आधार पर ही मिलेगी।

डकैती और मारपीट की घटनाओं ने छीनी भेलूपुर की कुर्सी

भेलूपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई 80 लाख रुपये की डकैती और अस्सी घाट पर पर्यटकों के साथ लगातार होने वाली मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाओं ने विभाग की छवि धूमिल की थी। समीक्षा बैठक में पाया गया कि थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी और लोहता थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने पिछले 30 दिनों में अपराध नियंत्रण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसी लापरवाही के चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारीऔर मारपीट की घटनाओं ने छीनी भेलूपुर की कुर्सी

भेलूपुर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई 80 लाख रुपये की डकैती और अस्सी घाट पर पर्यटकों के साथ लगातार होने वाली मारपीट व दुर्व्यवहार की घटनाओं ने विभाग की छवि धूमिल की थी। समीक्षा बैठक में पाया गया कि थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी और लोहता थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने पिछले 30 दिनों में अपराध नियंत्रण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इसी लापरवाही के चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस कमिश्नर ने खाली हुए पदों पर नई नियुक्तियों का आदेश जारी किया है:

दुर्गा सिंह: पुलिस लाइन से अब भेलूपुर थाना प्रभारी बनाए गए।
दिगंबर उपाध्याय (SI): सीपी के पीआरओ से अब लोहता थाना प्रभारी की कमान संभालेंगे।
मधुवन राम गौतम: कपसेठी से हटाकर चोलापुर थाना प्रभारी बनाया गया।
विकास कुमार मौर्य (SI): अब कपसेठी थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे।विवेचना के लिए नई समय-सीमा: 30 और 45 दिन का फॉर्मूला

पुलिस कमिश्नर ने विवेचकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों का निस्तारण अब घड़ी देखकर करना होगा। सामान्य मामले 30 दिन के भीतर जांच पूरी करनी होगी। गंभीर मामले अधिकतम 45 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करनी होगी।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए RTC योजना के तहत 10 प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया गया है। पुलिस का लक्ष्य है कि 30 अप्रैल तक इन रास्तों पर लगने वाले जाम के समय में 25 प्रतिशत की कमी लाई जाए। रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी चलने वालों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।माफिया और अवैध धंधों पर सर्जिकल स्ट्राइक

समीक्षा बैठक में सीपी ने गौ-तस्करी, एनडीपीएस, साइबर अपराध और हुक्का बार जैसे अवैध धंधों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही, सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों के आवास और एनपीएस जैसे लंबित मुद्दों के त्वरित समाधान की बात भी कही।

7
1071 views

Comment