logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

JAMSHEDPUR : निमडीह में आंदोलनकारियों का सम्मान, विधायक सविता महतो ने बांटे प्रमाण पत्र

निमडीह में आंदोलनकारियों का सम्मान, विधायक सविता महतो ने बांटे प्रमाण पत्र

जमशेदपुर (झारखंड)। ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने नीमडीह प्रखंड में झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े 61 आंदोलनकारियों के बीच सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्रों का वितरण किया। यह प्रमाण पत्र मात्र एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उन वीर साथियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की जीवंत पहचान है, जिनके प्रयासों से आज झारखंड अपनी अलग पहचान बना सका है।

इस अवसर पर पारिवारिक प्रमाण पत्र, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के साथ-साथ मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के अंतर्गत सहायता राशि का भी वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त, लगभग 14 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का उद्घाटन भी किया गया।

विधायक ने सभी आंदोलनकारियों के संघर्ष को नमन करते हुए उनके सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की।

13
1170 views

Comment