■बोकरो : पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित 28 प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक को तत्काल निलंबित।
रेखा देवी उम्र करीब 37 वर्ष, पति अन्नत महतो, ग्राम खुटाडीह, थाना पिण्ड्राजोरा, जिला बोकरो के द्वारा उनकी पुत्री कुमारी पुष्पा महतो उम्र 18 वर्ष को अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपहरण किये जाने का आवेदन दिया गया।
मामले की शुरुआत 24 जुलाई 2025 को हुई थी, जब पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के खूँटाडीह गांव निवासी रेखा देवी ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में पिण्ड्राजोरा थाना कांड संख्या-147/25 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर खूँटाडीह निवासी दिनेश कुमार महतो (26 वर्ष) पर संदेह गहराया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से पुष्पा के संपर्क में था। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। आरोपी ने 21 जुलाई 2025 को चास कॉलेज में नामांकन कराने आई पुष्पा को बहाने से अपने साथ ले जाकर कॉलेज के पीछे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के बाद आरोपी ने खून लगा चाकू रास्ते में फेंक दिया था।
SIT टीम को आरोपी ने घटनास्थल की पहचान कराई, जहां से मृतका के कपड़े, बाल, 19 हड्डियों के टुकड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इससे स्पष्ट हुआ कि पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा काण्ड के उद्भेदन में अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं किया गया है तथा थाना का गोपनीयता भी बनाये नहीं रखा गया। साथ ही अन्य स्त्रोत से पता चला है कि अभियुक्त को बचाने के उद्देश्य से लाभ पहुंचने का कार्य करना, पैसे की लेन-देन करना, अभियुक्त के साथ पार्टी किया गया है, जिसके कारण पुलिस की छवि आमजनों में धूमिल हुई है। उक्त आलोक में पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों अर्थात् आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है:-