logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

■ बोकारो : पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित 28 प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक को तत्काल निलंबित।

पुष्पा महतो हत्याकांड का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा. प्रेमी ने शादी के दबाव में की हत्या, 9 महीने बाद खुला राज – जंगल से मिला पुष्पा महतो का कंकाल SIT जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुए हड्डी के टुकड़े व हथियार

बोकारो जिले में 9 महीने पहले लापता हुई 18 वर्षीय कुमारी पुष्पा महतो हत्याकांड सनसनीखेज खुलासा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में किया । कहा कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने शादी के दबाव में आकर सुनियोजित तरीके से की थी।

मामले की शुरुआत 24 जुलाई 2025 को हुई थी, जब पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के खूँटाडीह गांव निवासी रेखा देवी ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में पिण्ड्राजोरा थाना कांड संख्या-147/25 के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर खूँटाडीह निवासी दिनेश कुमार महतो (26 वर्ष) पर संदेह गहराया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से पुष्पा के संपर्क में था। युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची।

आरोपी ने 21 जुलाई 2025 को चास कॉलेज में नामांकन कराने आई पुष्पा को बहाने से अपने साथ ले जाकर कॉलेज के पीछे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के बाद आरोपी ने खून लगा चाकू रास्ते में फेंक दिया था।

SIT टीम को आरोपी ने घटनास्थल की पहचान कराई, जहां से मृतका के कपड़े, बाल, 19 हड्डियों के टुकड़े और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

0
0 views

Comment