पांढुर्णा में शिक्षकों का धरना, TET निरस्तीकरण की उठी जोरदार मांग
📄 विधायक निलेश उइके को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में मुद्दा उठाने की अपील
📢 पांढुर्णा में शिक्षकों का धरना, TET निरस्तीकरण की उठी जोरदार मांग
📄 विधायक निलेश उइके को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में मुद्दा उठाने की अपील
पांढुर्णा में आज शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक निलेश उइके की उपस्थिति रही। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
धरने के दौरान प्रमुख मांगों में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को निरस्त करने तथा प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना किए जाने की मांग शामिल रही। शिक्षकों ने इन मांगों को न्यायसंगत बताते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।
इस दौरान शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए आग्रह किया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाएं। विधायक ने भी शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित मंच पर रखने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने सरकार से स्पष्ट संदेश दिया कि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हो सके।
#मुख्यमंत्री_अनुरोध_यात्रा #TET_वापस_लो #पांढुर्णा #निलेश_उइके