JAMSHEDPUR : कदमा में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह का भव्य आयोजन, बन्ना गुप्ता ने किया शुभारंभ
कदमा में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह का भव्य आयोजन, बन्ना गुप्ता ने किया शुभारंभ
जमशेदपुर (झारखंड)। कदमा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, विजया हेरिटेज के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क संचालन समिति के तत्वाधान में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अपने संबोधन में बन्ना गुप्ता जी ने महात्मा फुले के समाज सुधार, शिक्षा के प्रसार और समानता के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।