ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती पर सपाइयों द्वारा कार्यक्रम
मेरठ। जेल रोड़ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंद राव फुले की जयंती के अवसर पर सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फुले के सामाजिक समानता, शिक्षा और दलित-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर नई दिशा दिखाई।
सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गूमी ने कहा कि ज्योतिराव फुले ने समाज में फैली छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई थी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।