logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राज्यसभा सांसद डा.लक्ष्मीकांत करा चुके है 1 अरब से ज्यादा के विकास कार्य

सेंट्रल मार्किट मामले में बोले-सरकार व कोर्ट से राहत जरूर मिलेगी

मेरठ। राज्यसभा सांसद डाक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को मोहनपुरी स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होने बताया की सांसद निधि से करीब 10 करोड 34 लाख रूपये के विकास कार्य, अन्य निधियों से (भारत सरकार व राज्य सरकार) से करीब 1 अरब, एक करोड 60 लाख रूपये के विकास कार्यों को विभिन्न जनपदों में कराया गया है।

उन्होने बताया की कुल करीब 1 अरब 12 करोड रूपये के आसपास के विकास कार्यों को उनके द्वारा कराया जा चुका है जबकी लगभग करीब 14 करोड रूपये के विकास कार्य प्रस्तावित है।
सेंट्रल मार्किट मामले में उन्हे पूरी उम्मीद है कि सरकार व सुप्रीम कोर्ट से राहत जरूर मिलेगी।

0
535 views

Comment