logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत मेघनाथ वार्ड में भाजपा का स्वच्छता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम

“गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत मेघनाथ वार्ड में भाजपा का स्वच्छता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम

पांढुर्णा नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत मेघनाथ वार्ड में स्वच्छता अभियान एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी और उनके लाभों को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष श्री गिरीश कोरडे, पार्षद श्री मदन भांगे, श्रीमती रामरति इवनाती, पूर्व पार्षद श्री सरजु कोडापे, पूर्व पार्षद श्री सुरेश खोडे, बूथ अध्यक्ष श्री किशोर धुर्वे, श्री रामभाऊ बालपांडे, बूथ अध्यक्ष श्री ईश्वर बोरकर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8
2396 views

Comment