logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिटीजन वॉइस की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अन्नपूर्णा मंदिर के मीटिंग हॉल में की गई

मेरठ। सिटीजन वॉइस की एक महत्वपूर्ण बैठक आज अन्नपूर्णा मंदिर के मीटिंग हॉल में की गई। बैठक में जंक फूड के बढ़ते चलन की वजह से स्वास्थ्य पर इसके पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता व्यक्त करने के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का संचालन सिटीजन वॉइस के अध्यक्ष प्रशान्त कौशिक ने किया और अध्यक्षता अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक ब्रजभूषण गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्यारे लाल शर्मा अस्पताल के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विनोद द्विवेदी रहे।

संचालन करते हुए प्रशान्त कौशिक ने कहा कि जंक फूड पिज्जा, बर्गर, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक में उच्च कैलोरी, वसा, चीनी और सोडियम होता है, लेकिन पोषक तत्व बहुत कम होते हैं। इसके अधिक सेवन से शरीर में अनेक बिमारियां हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि अपने खान-पान की आदतों में हमें इसके सेवन से बचना चाहिए और विशेषकर बच्चों को इसकी जानकारी जरुर देनी चाहिए।

मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता प्यारे लाल शर्मा अस्पताल के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. विनोद द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान दौर में जंक फूड के प्रति लोगों का रुझान बहुत अधिक बढ़ गया है। पोषण की जगह लोग स्वाद पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और अपने स्वास्थ्य की तरफ भी लोगों का नजरिया लापरवाही से भरा रहता है।

उन्होंने कहा कि जंक फूड के ज्यादा सेवन से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, पाचन तंत्र में खराबी, थकान और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह पाचन और इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। इनमें बहुत अधिक कैलोरी होती है, जो शरीर में चर्बी के रूप में जमा होकर तेजी से वजन बढ़ाती है।

ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे नसों में ब्लॉकेज और दिल के दौरे का खतरा बढ़ता है। उच्च शुगर और रिफाइंड कार्ब्स इंसुलिन के स्तर को प्रभावित करते हैं, जिससे डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है। फाइबर की कमी के कारण कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं होती हैं।

अत्यधिक नमक शरीर में पानी को रोकता है और रक्तचाप को बढ़ाता है। चीनी और वसा के कारण पिंपल्स, मुंहासे और दांतों में कैविटी हो सकती है। यह मानसिक तनाव, मूड स्विंग्स और अवसाद बढ़ा सकता है।

इसके खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है, लेकिन जल्द ही थकान और सुस्ती महसूस होती है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छा है कि घर का बना ताज़ा खाना खाएं, फलों और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं, और भरपूर पानी पिएं, इससे स्वास्थ्य काफी अच्छा रह सकता है।

इस अवसर पर शिक्षाविद् प्रेम कुमार शर्मा, अन्नपूर्णा मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक ब्रजभूषण गुप्ता, प्रशान्त कौशिक, डॉ. विनोद द्विवेदी, लक्ष्मी शर्मा, ममता दीक्षित, दीपक शर्मा, जीतू सिंह नागपाल, थियेटर आर्टिस्ट भारत भूषण शर्मा, सरदार राजवीर सिंह, डॉ. गुलशन शर्मा, उमा शंकर एडवोकेट, अतुल त्यागी निक्कू, गौरव यादव, योगाचार्य आशीष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

0
574 views

Comment