व्यापारियों का उत्पिडन करने वाले विभागों से होगा आर-पार का संघर्ष - पं0 आशु शर्मा
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा एक बैठक फिल्मीस्तान रोड पर आयोजित कि गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए बैठक का संचालन महामंत्री सुमेर सिंह धार, व अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0आशु शर्मा ने की
बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चिंतन किया गया तथा संगठन के विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई।
जिसमें फिल्मीस्तान खैरनगर रोड व्यापार मंडल का गठन करते हुए सर्व सहमति से मुशीर खान को अध्यक्ष तथा अनुज बंसल को महामंत्री पद सहित 21 अन्य पदाधिकारी विभिन्न पदों पर नियुक्त कर व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं0आशु शर्मा ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को आवास विकास परिषद के अधिकारी जो उजाड़ने की कार्यवाही कर रहे हैं वह गलत है और निंदनीय है आवास विकास के अधिकारियों ने गलत तथ्य सर्वोच्च न्यायालय में पेश किये। आज उत्तर प्रदेश सरकार को आगे आकर यहां के व्यापारियों को पुनर्स्थापित करने की पहल करनी चाहिए ताकि व्यापारी समाज बर्बाद होने से बच सके।
पं0आशु शर्मा ने कहा जो सरकारी व्यापारिक संगठन राजनीतिक दलों का चोला ओढ़कर मेरठ बंद करने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं वह उनकी घटिया मानसिकता है।
आज आवश्यकता सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का मनोबल बढ़ाने की है तथा सरकार से व्यापारियों की मदद कैसे हो जनप्रतिनिधियों के ऊपर कैसे दबाव बनाया जाए।
यह रणनीति बनाने की है, जबकि कुछ व्यापारिक संगठन व्यापारियों को गुमराह कर अपना राजनीतिक एजेंडा सीधा कर रहे हैं जिन्हें मेरठ का व्यापारी पहचान चुका है, यह वही लोग हैं जो जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व में हुएं ध्वस्तीकरण के बाद लड्डू बाट रहे थे।
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के दुख दर्द में साथ हैं तथा पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से अपने संगठन के पदाधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री व सरकार तक सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की आवाज ज्ञापन के माध्यम से पहुंचने का काम करेगा ताकि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को प्रदेश सरकार पुनर्स्थापित करने में सहयोग प्रदान करें।
पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने कहा कि सरकारी विभागों के द्वारा हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ भी जल्दी सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से पियूष वसिष्ठ, सरताज गाजी, विजय ओबराय, चंद्र प्रकाश शर्मा, विजय राठी, श्याम परूथी, आदेश अग्रवाल, आसिफ खान, भावेश मेहता,अलमास खान, मंसूर जी, अशोक शर्मा, हरप्रीत आहुजा, ललित चौहान, रजनीश भाटी, बब्लू प्रधान, रजनीश मिश्रा, योगेश मांगा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे