logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

RANCHI : आर्मी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

आर्मी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

रांची (झारखंड)। लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से प्राप्त विशेष सूचना एवं मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उपाधीक्षक (नगर), राँची के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस एवं चुटिया थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया गया, जो आर्मी एवं मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। गिरोह द्वारा लगभग ₹70 लाख की ठगी की गई है।

इस कार्रवाई के क्रम में गिरोह के एक सदस्य अरविंद प्रसाद (पिता–राजेंद्र प्रसाद), निवासी छोटा सासाराम, आरा (बिहार), वर्तमान पता शारदा कॉलोनी, वाटर पॉइंट, चुटिया, राँची को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से आर्मी भर्ती से संबंधित कई महत्वपूर्ण फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वादी मुन्ना कुमार की लिखित शिकायत के आधार पर कुल 07 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध चुटिया थाना कांड सं०-45/2026, दिनांक 10.04.2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-

1. अरविंद प्रसाद, पिता–राजेंद्र प्रसाद,
पता– छोटा सासाराम, आरा (बिहार),
वर्तमान पता– शारदा कॉलोनी, वाटर पॉइंट, चुटिया, राँची, झारखण्ड।

बरामद/जप्त सामग्री का विवरण :-

1. “Dr. Ramesh Mahaseth MBBS Physician Medical Officer, Reg No-73305” अंकित स्टाम्प एवं पैड
2. “DELHI Crime” का फर्जी आईडी कार्ड (नाम– Arvind Prasad)
3. कैंटीन स्मार्ट कार्ड – 03
4. MES के फर्जी आईडी कार्ड – 02
5. HCL Enterprises का फर्जी आईडी कार्ड – 01
6. आधार कार्ड – 04, पैन कार्ड – 01, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सिम कार्ड – 02, ट्रेनिंग बुकलेट – 01, एग्रीमेंट पेपर, जॉइनिंग एवं पोस्टिंग संबंधी पत्र
7. “5th Youth Games All India National Championship-2024” के 05 फर्जी प्रमाणपत्र
8. मन्नु ठाकुर के नाम से MES CWE राँची का फर्जी जॉइनिंग लेटर एवं अन्य दस्तावेज

छापामारी दल के सदस्य :-

1. श्री के०वी० रमण, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), राँची
2. पुनम कुजूर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, चुटिया थाना
3. चुटिया थाना के अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल

राँची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति/संस्था को पैसे न दें तथा ऐसे मामलों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर दें।

चुटिया थाना कांड सं०-45/2026 दिनांक: 10.04.2026

धाराएँ :-

316(2)/318(4)/338/336(2)/340(2)/61/111(3)/111(4) भा०न्या०सं०

13
549 views

Comment