जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की पहली बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की पहली बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
पांढुर्णा जिले में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने जनजातीय मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।
साथ ही, कलेक्टर ने समिति की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी सदस्य नियमित रूप से क्षेत्रीय निरीक्षण करें और जमीनी स्तर पर समस्याओं की निगरानी करें। उन्होंने बजट प्रावधानों एवं भत्तों के सही उपयोग और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाया जाए और समय-समय पर प्रगति की समीक्षा की जाए।