logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शनिचर बाजार में देर रात चोरी की वारदात, कई दुकानों को बनाया निशाना


(दुद्धी/सोनभद्र, रिपोर्ट: नितेश कुमार)
विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचर बाजार में बीती रात 11 अप्रैल 2026 को लगभग 1:10 बजे अज्ञात चोरों ने कई दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित मोबाइल शॉप में चोरों ने ताला तोड़कर करीब 8 जिओ मोबाइल, कुछ कस्टमर के रिपेयर किए गए मोबाइल, लगभग 20 एयरफोन तथा करीब ₹20,000 नगद पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार के अनुसार कुल मिलाकर लगभग ₹70,000 का नुकसान हुआ है।
वहीं दूसरी घटना में बंशीधर की किराना दुकान से चोर करीब ₹10,000 नगद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा रामबली कनौजिया की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 15 लीटर पेट्रोल चोरी कर लिया गया।
एक अन्य दुकानदार इंटॉप अली ने बताया कि उनके दुकान का भी ताला तोड़ा गया, हालांकि चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के निर्देशन में दीवान भूपेंद्र पांडेय व दीवान धीरेंद्र मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पीड़ितों को आश्वासन दिया गया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

373
15080 views

Comment