सीलिंग कार्यवाही का विरोध, पुलिस से उलझे व्यापारी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में 44 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील करने की तैयारी के बीच बुधवार को पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद किसी भी समय आवास विकास परिषद द्वारा सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सबसे पहले सुधा अस्पताल में कार्यवाई शुरू हुई। इस दौरान एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह ने एक सपा नेता को जमकर हडकाया।