सिविल डिफेंस के ‘घटना नियंत्रण अधिकारी’ का सम्मान किया
मेरठ। सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक नवीन नारंग, डिविजनल वार्डन राज कुमार खत्री (टीपी नगर प्रभाग) एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय कुमार गर्ग द्वारा सक्रिय वार्डन दिनेश भारती, वरूण गुप्ता एवं राजू को आईसीओ (घटना नियंत्रण अधिकारी) के पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।
इस दौरान तीनों आईसीओ ने चीफ वार्डन संदीप गोयल का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।