विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भारत विकास परिषद द्वारा रक्तदान शिविर
मेरठ। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, मेरठ महानगर शाखा की ओर से आईएमए ब्लड बैंक में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डा.शिशिर जैन द्वारा की गई।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंद मरीजों के लिए सहयोग का संदेश दिया।
इस दौरान शाखा सचिव डा.संदीप जैन, आईएमए अध्यक्षा डा.मनीषा त्यागी, सचिव डा.विकास गुप्ता, प्रमोद गर्ग, डा.लता शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, महासचिव मुकेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल आदि उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदान करने वालों को बधाई दी गई।