logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैंट विधायक द्वारा लाखों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने बुधवार को अपनी विधानसभा में लाखों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होेने वार्ड 22 गोलाबढ़ में मदन आटा चक्की से लाला जी की डेरी तक लगभग 150 मीटर लंबी इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित सड़क का लोकार्पण नारियल फोड़कर किया।

भाजपा विधायक ने बागपत रोड स्थित वार्ड 15, दिनेश विहार में चन्द्र बोस के मकान से अमित अग्रवाल के मकान तक लगभग 21 रूपये की लागत वाली करीब 170 मीटर लंबी इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित सड़क का लोकार्पण किया।

इसी तरह वार्ड 15 स्थित शिवम सुदर्शन कालोनी में पार्क के तीनों तरफ लगभग 150 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण भी भाजपा विधायक द्वारा किया गया।

11
1046 views

Comment