शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर स्वच्छता अभियान चलाया, पत्रक बांटे
मेरठ। बस्ती-चलो-अभियान के अंतर्गत छावनी मण्डल लाल कुर्ती पैठ बाजार में भाजपाईयों द्वारा शहीद भगत सिंह जी की मूर्ति पर स्वच्छता कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा लोगो से संपर्क कर सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धि के पत्रक वितरण किये गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य-अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री संजीव सिक्का रहे। इनके साथ साथ छावनी परिषद के नामित सदस्य डा. सतीश शर्मा एवं भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विशाल कनौजिया भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक वैभव सक्सैना महामंत्री छावनी मंडल, अंकित गुप्ता मन्नू महामंत्री, पूर्व महामंत्री नितिन कंसल बालाजी, सुरेश शर्मा बंटी, रितु गोयल, सतीश भाटिया, सुधांशु शर्मा, अमित सिंघल, विशाल कंसल, रजत वालिया, मोहित भारद्वाज, रिंकू श्रीवास्तव, मन्नू लाल आदि उपस्थित रहे।